Badaun News: गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ के हालात

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: बदायूं में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को 24 घंटे में 74 सेमी की वृद्धि हुई, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है। बारिश के कारण जलस्तर और बढ़ने के संकेत हैं। अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

Badaun News: गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ के हालात

Badaun News: बदायूं, संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार जलवृद्धि का सिलसिला जारी है। शुक्रवार के लिए 24 घंटे के भीतर 74 सेमी की जलवृद्धि दर्ज की गयी, जो कि अब तक की सबसे अधिक जलवृद्धि है। इसके चलते गंगा नदी में उफान आ गया है और निचले इलाको में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। तीन दिन से मैदानी एवं पहाड़ी क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके चलते गंगा नदी के जलस्तर में भी भारी वृद्धि हुई है। नरौरा, बिजनौर, हरिद्वार डैम से पानी बढ़ाकर छोड़ा जा रहा है। इससे अब सदर, सहसवान, दातागंज तहसील क्षेत्र के निचले इलाके के गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है, लेकिन अब तक किसी गांव में बाढ़ का पानी नहीं भरा है, लेकिन उसहैत के जटा, प्रेमी नगला, अहमदनर बछौरा समेत कुछ गांव जरूर इसी प्रकार से जलवृद्धि हुयी तो जल्द बाढ़ के पानी से घिर जायेंगे।

बाढ़ खंड की निगरानी

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद बाढ़ खंड के अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी है। राजस्व विभाग की टीमें भी सर्तक हैं। डीएम अवनीश राय ने बाढ़ क्षेत्र में विशेष निगरानी बनाये रखने को कहा है।

जलवृद्धि के संकेत

अभी और जलवृद्धि के संकेत

गुरुवार के लिए कछला पर मीटर गेज के अनुसार नदी का जलस्तर 160.60 मीटर था, लेकिन शुक्रवार को 74 सेमी की जलवृद्धि के बाद जलस्तर 161.34 मीटर पर पहुंच गया। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने आगामी दिनों में और जलस्तर में वृद्धि के संकेत दिये हैं।

बाढ़ चौपाल

नायब तहसीलदार दातागंज जितेंद्र कुमार की ओर से हजरतपुर में बाढ़ चौपाल की गयी। जिसमें ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों को बाढ़ आने से पहले सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गयी। हरजतपुर क्षेत्र के सात-आठ गांव रामगंगा नदी से प्रभावित होते हैं।

सामान्य प्रश्न

गंगा नदी के जलस्तर में कितनी वृद्धि हुई है?
गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 74 सेमी की वृद्धि हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें