गनियारी में कटाव से बचे 10 फीसदी घर पूरी तर बाढ़ से घिरे
गंगा नदी में लगातार जलस्तर में वृद्धि से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, सुविधाएं नदारद सबसे ज्यादा पेयजल, खाने पीने के साथ रहने और मवेशियों के चारा की दिक्कत

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। रविवार को भी गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी गई। गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 13 गनियारी स्थित कटाव से बचे 10 प्रतिशत घर पानी से चारों तरफ से घिर चुके हैं। लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। लोग घरों को खाली कर जरूरी के सामान एवं मवेशियों के साथ हाजीपुर-महानार मुख मार्ग से उत्तर दिशा में नयागांव हाट एवं बरियारपुर के खाली खेतों में शरण ले लिए हैं।
बाढ़ पीड़ितों की स्थिति
गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बारिश के कारण बाढ़ पीड़ित की मुश्किल बढ़ती जा रही है। बाढ़ पीड़ितों की रोजमर्रा की जिंदगी पर ब्रेक लग गई है। जलावन पानी में भिंग जाने से खाना बनाने और संसाधन जुटाने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा पेयजल, खाने पीने के साथ रहने और मवेशियों के चारा की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्राथमिक विद्यालय गनियारी में पानी प्रवेश कर जाने के कारण स्कूल बंद है, पठन पाठन का कार्य ठप है।
बांध पर दवाब
उधर, नवनिर्मित रिंग बांध पर उतर दिशा की ओर से भी पानी पहुंच गया है, जिसके कारण बांध पर फिर दवाब बढ़ने लगा है। दबाव को कम करने के लिए जीयो बैग में बालू भरकर रखा जा रहा है। साथ ही जल संसाधन विभाग के अभियंता और कर्मी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
स्लुइस गेट पर समस्या
स्लुइस गेट पर बढ़ा दवाब रोजाना जलस्तर में वृद्धि के हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर विलट चौक के पास घाघरा नहर पर बने स्लुईस गेट पर पानी का दवाब बढ़ता जा रहा है। स्लुइईस गेट नहीं खुलने के कारण उत्तर दिशा की विभिन्न नहरें सूखी पड़ी हैं। वहीं आजमपुर पंचायत के खड़गपुर में सैकड़ों परिवार के बीच बढ़ते जलस्तर के कारण संकट बढ़ता जा रहा है। -राजेश कुमार


