भागलपुर : गंगा के जलस्तर में 52 सेंटीमीटर की वृद्धि
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में बीते 24 घंटे के

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में बीते 24 घंटे के दौरान गंगानदी का जलस्तर में 52 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। गुरुवार सुबह 11 बजे भागलपुर में जलस्तर 3.71 सेंटीमीटर तक पहुंच गया। अगले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 33.68 मीटर तक पहुंच सकता है। एक अक्टूबर को मुंगेर में गंगा का जलस्तर 74 सेंटीमीटर बढ़ा। इसका असर अब शुक्रवार को भागलपुर में भी देखने को मिलेगा।

