तीन सेमी प्रति घंटा की दर से बढ़ रहा गंगा का जल स्तर
सीतामढ़ी में गंगा का जल स्तर फिर से बढ़ने लगा है। रातभर में जल स्तर 77.87 मीटर तक पहुंच गया है, जो चेतावनी बिंदु से ढाई मीटर कम है। प्रशासन ने 22 बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं और कंट्रोल रूम के माध्यम से राहत कार्य जारी है। तटीय इलाकों में रहनेवालों की चिंता बढ़ गई है।
सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा का जल स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। एक दिन पूर्व थोड़ा स्थिर जरूर हुआ था लेकिन रात्रि से तीन सेमी प्रति घंटा की दर से पुन: पानी बढ़ रहा है। गंगा का जल स्तर बढ़ने से तटीय इलाके में रहने वालों की चिंता बढ़ने लगी है। ढाई फीट ऊपर पानी का लेबल पहुंचा तो गंगा का पानी बस्ती में घुसने लगेगा। उड़िया बाबा आश्रम तक गंगा का पानी दस्तक दे चुका है। जिला प्रशासन की माने तो बुधवार को सुबह आठ बजे तक गंगा का जल स्तर 77.87 मीटर तक दर्ज हुआ। चेतावनी बिंदु से मात्र ढाई मीटर गंगा का पानी कम हुआ।
बाढ़ का क्रम निरंतर चलता रहा तो पानी चेतावनी बिंदु तक पहुंच जाएगा। बाढ़ से राहत देने की दिशा में जिला प्रशासन स्तर से औराई और डीघ ब्लॉक को मिलाकर कुल 22 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। बाढ़ चौकियों पर निरंतर नामित अधिकारियों का चक्रमण बना हुआ है। वहीं, जिला मुख्यालय पर बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने की दिशा में कंट्रोल रूम का भी गठन किया गया है जहां चौबीसों घंटे कर्मचारियों की तैनाती बनी हुई है। नामित अधिकारी कंट्रोल रूप से पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।


