भागलपुर में गंगा फिर बौराई, जलस्तर काफी बढ़ा
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर फिर से ऊँचा होने लगा है, जिससे बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। कहलगांव में पिछले 24 घंटे में जलस्तर 45 सेमी बढ़ा है और भागलपुर में 28 सेमी। कहलगांव में जलस्तर खतरे के निशान से 51 सेमी ऊपर चला गया है, जिससे प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर में गंगा नदी फिर से बौरा गई है। जिले में बह रही गंगा का जलस्तर काफी ऊंचा हो गया है। जिससे फिर से बाढ़ का खतरा बनता जा रहा है। कहलगांव में पिछले 24 घंटे के दौरान 45 सेमी का इजाफा हुआ है। जबकि भागलपुर में 28 सेमी बढ़ी है। कहलगांव में जलस्तर खतरे के निशान को लांघ गई है। यहां गंगा का पानी लाल निशान से 51 सेमी ऊपर बह रहा है। जल संसाधन विभाग ने कहलगांव अनुमंडल प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने को कहा है।
ये भी पढ़ें:कहलगांव में गंगा फिर हुई लाल निशान के पार

