हरिद्वार में बैराज पर चेतावनी निशान के पास बह रही गंगा

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह गंगा का जलस्तर 292.85 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो चेतावनी निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे है। बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।

हरिद्वार में बैराज पर चेतावनी निशान के पास बह रही गंगा

हरिद्वार। भीमगोड़ा बैराज पर सोमवार देर रात से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह नौ बजे चेतावनी निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे गंगा बह रही है। नौ बजे गंगा का जलस्तर 292.85 मीटर रिकॉर्ड हुआ। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद श्रीनगर डैम और पशुलोक बैराज से गंगा में पानी की निकासी बढ़ाई गई। इससे जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना गया है। डीएम ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा है। गंगा किनारे बसे लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है। पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी गंगा के जलस्तर पर सतर्क नजर बनाए हुए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहरिद्वार में बैराज पर चेतावनी निशान के पास बह रही गंगा