गंगा में उफान, लगातार बढ़ रहा जलस्तर

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

गंगा में उफान, लगातार बढ़ रहा जलस्तर

गंगा में उफान, लगातार बढ़ रहा जलस्तर

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश से नरौरा में गंगा बैराज पर गंगा उफान पर है। अभी भी गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। सुबह से गंगा का जलस्तर 76 हजार 029 क्यूसेक प्रति सेकंड के बहाव पर है। गंगा में बढ़ते जलस्तर से प्रशासन ने गंगा किनारे कर्णवास, राजघाट, नरौरा और रामघाट गंगा किनारे खादर में ग्रामीणों और किसानों को सतर्क किया है। उधर, जलस्तर बढ़ने से गंगा खादर की फसलों में पानी घुसने लगा है।सिंचाई विभाग, नरौरा कंट्रोल रूम के अनुसार सोमवार को बैराज पर डाउनस्ट्रीम में शाम 4 बजे की रीडिंग में 76 हजार 029 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से जल की निकासी हो रही है।

शनिवार को सुबह गंगा में जलस्तर बढ़ रहा है। जो सोमवार को और अधिक बढ़ गया। फिलहाल बैराज पर गंगा का जलस्तर समुद्र तल से 177.70 मीटर पर है। एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। किनारों के समस्त बांध दुरुस्त हैं और मुख्य बंधों पर स्टाफ की तैनाती है। बैराज के सभी 61 कंप्यूटराइज्ड गेट सुचारू रूप से चल रहे हैं। अभी स्थिति सामान्य है। बढ़ते जल्द स्टार के कारण आसपास के निवासियों को रहने की सलाह दी है। गंगा के जलस्तर बढ़ने से खादर की फसलों में गंगा का जल घुसकर नुकसान पहुंचा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsगंगा में उफान, लगातार बढ़ रहा जलस्तर