राघोपुर-काजीकौरैया तटबंध में कटाव और बढ़ा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

स्थानीय लोग बोले अब तक लगभग 200 मीटर तटबंध गंगा में समाया जल संसाधन विभाग

राघोपुर-काजीकौरैया तटबंध में कटाव और बढ़ा

नवगछिया, निज संवाददाता। राघोपुर में गंगा नदी का कटाव जारी है। जल संसाधन विभाग द्वारा गंगा नदी के राघोपुर-काजीकौरैया तटबंध पर कराए जा रहे बचाव कार्य का कटाव पर कोई असर नहीं दिख रहा है। नदी की तेज धारा के कारण लगातार कटाव हो रहा है, जिस कारण तटबंध के टूटे हिस्से की लंबाई लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार शाम से शुक्रवार शाम तक तटबंध का करीब 50 से 70 फीट तक हिस्सा कटा है। हालांकि जल संसाधन विभाग के अभियंता कटाव की पुष्टि तो करते हैं लेकिन उनका कहना है कि कटाव की रफ्तार कम हुई है और शुक्रवार को 3 मीटर से कुछ अधिक हिस्सा कटा है। कटाव का दायरा बढ़ने के कारण अब नदी में बहे तटबंध की कुल लंबाई 200 मीटर तक हो जाने की बात बतायी जा रही है। गंगा की तेज धार के कारण बचाव कार्य भी नाकाफी साबित हो रही है। हालांकि, जल संसाधन विभाग का नदी की धारा से संघर्ष का जंग युद्धस्तर पर जारी है। नदी में बालू की बोरियां और बम्बू रोल गिराकर कटाव की रफ्तार को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन नदी के तेज प्रवाह के कारण सार्थक नहीं हो पा रहा है। बालू की बोरी को नदी की धरा बहाकर ले जाती है。

कटाव की स्थिति

जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता जयप्रकाश पासवान ने बताया कि जिस जगह पर कटाव हुआ है वहां तेज भंवर बन रहा है और इससे कटाव बढ़ रहा है। हालांकि यह नदी की प्रकृति होती है। नदी अपना डिस्प्ले एरिया को लेती है। यह पानी के प्रेशर के कारण होता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से लगभग 3 मीटर से अधिक कटाव हुआ जरूर है लेकिन राहत की बात यह है कि कटाव की रफ्तार अब पहले के मुकाबले 50 प्रतिशत तक कम हो गई है। इसलिए अगर पानी का बहुत प्रेशर नहीं आता है तो उम्मीद की जा सकती है कि मरम्मत कार्य अब प्रभावी हो सकेगा। फ्लड फाइटिंग का काम लगातार चल रहा है। बांध को सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुरानी रेलवे लाइन पर कटाव का खतरा

नदी के तेज कटाव से पुरानी रेलवे लाइन पर स्थित ब्रह्मबाबा स्थान के पास नदी का दबाव बढ़ता जा रहा है। जिससे इसके कटने का खतरा बढ़ गया है,हालांकि, विभाग द्वारा यहां भी एहतियातन बालू की बोरियां गिराई जा रही हैं। साथ ही उस स्थल पर बने झुग्गी-झोपड़ी को भी सुरक्षा के लिहाज से हटा दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जल संसाधन विभाग के अभियंता ने कटाव की रफ्तार के बारे में क्या कहा?
अभियंता जयप्रकाश पासवान ने बताया कि कटाव की रफ्तार अब पहली के मुकाबले 50 प्रतिशत तक कम हो गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराघोपुर-काजीकौरैया तटबंध में कटाव और बढ़ा