वनांचल और सुपर एक्सप्रेस दुमका होकर गई, अन्य ट्रेनें भी प्रभावित

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सकरीगली-महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटबंध के कटने के कारण साहिबगंज-बरहरवा सेक्शन में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। रेलवे कर्मचारी समस्या के समाधान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया और कुछ रद्द की गई।

वनांचल और सुपर एक्सप्रेस दुमका होकर गई, अन्य ट्रेनें भी प्रभावित

सकरीगली-महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटबंध के कटने के कारण कई ट्रेनों का रूट बदला भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। साहिबगंज-बरहरवा सेक्शन में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध के कटने के कारण, डाउन लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है। हालांकि, इस सेक्शन में अप लाइन से सीमित गति से ट्रेनों का आवागमन जारी है। प्रभावित कार्यस्थल पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो जल्द से जल्द सामान्य ट्रेन सेवाएं बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। इस वजह से 30 सितंबर को 63406 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू और 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू रद्द रही। वहीं वनांचल एक्सप्रेस और जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस को दुमका होकर चलाया गया।

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 30 सितंबर को और 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 29 सितंबर को शुरू होने वाली यात्रा का मार्ग मुंगेर-भागलपुर-बांका-देवघर-जसीडीह बाईपास से होकर बदला गया। जिसका भागलपुर और देवघर में ठहराव होगा।

ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन

13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 30 सितंबर को बदले रूट भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट से होकर गयी। 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 29 सितंबर को शुरू होने वाली यात्रा और 15744 भटिंडा – बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस 29 सितंबर को शुरू होने वाली यात्रा को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर और 13410 किऊल-मालदा टाउन एक्सप्रेस 30 सितंबर को साहिबगंज में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। 53029 अजीमगंज-भागलपुर पैसेंजर 30 सितंबर को बरहरवा में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। 53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर 30 सितंबर को बरहरवा से शॉर्ट ओरिजिनेट की गयी।

सामान्य प्रश्न (FAQs)

✦गंगा नदी का तटबंध कब और कहाँ कटा?−
गंगा नदी का तटबंध सकरीगली-महाराजपुर के बीच कटा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवनांचल और सुपर एक्सप्रेस दुमका होकर गई, अन्य ट्रेनें भी प्रभावित