भागलपुर: एनएच के दोनों ओर बाढ़ का पानी घिर रहा
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर से सुल्तानगंज के बीच एनएच 80 पर गंगा का पानी जमा हो रहा है। नाथनगर के क्षेत्रों में गंगा के बैक वाटर ने हजारों एकड़ धान की फसल को डुबो दिया है, जिससे किसानों को हरा चारा पाने में कठिनाई हो रही है।

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट भागलपुर से सुल्तानगंज के बीच एनएच 80 के दोनों ओर गंगा नदी का पानी जमा हो रहा है। नाथनगर के चंपानाला, दोगच्छी, भवनाथपुर और अकबरनगर के आसपास गंगा का बैक वाटर हजारों एकड़ धान की फसल को डुबो दिया है। किसानों और पशुपालकों को अपने मवेशियों के लिए हरा चारा की व्यवस्था में समस्या हो रही है।


