आधा दर्जन बस्तियों तक पहुंचीं गंगा

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के गायघाट गेज पर मीडियम फ्लड के करीब पहुंच

आधा दर्जन बस्तियों तक पहुंचीं गंगा

रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के गायघाट गेज पर मीडियम फ्लड के करीब पहुंच चुकीं गंगा का रुख इस सीजन में तीसरी बार आबादी की ओर हो गया है। उग्र हो चुकी नदी के बाढ़ का पानी आधा दर्जन बस्तियों में प्रवेश कर चुका है। बढ़ाव का क्रम इसी प्रकार बना रहा तो अगले चौबीस घंटों में दर्जनभर और बस्तियों के साथ ही आधा दर्जन शिक्षण संस्थान भी बाढ़ की आगोश में आ जायेंगे। नदी की रफ्तार को देख तटवर्ती क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।

भयंकर बारिश का प्रभाव

पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई भयंकर बारिश के बाद बैराजों से डिस्चार्ज किये गए पानी के चलते गंगा एक बार फिर से उग्र हो गयी है। आलम यह है कि घटाव के बाद खतरा बिंदु से काफी नीचे उतर आया जलस्तर दो दिनों के बढ़ाव में ही एक बार फिर खतरा बिंदु (57.615) मीटर को पार कर मीडियम फ्लड लेवल (58.615 मीटर) के करीब पहुंच गया है। नदी का जलस्तर बुधवार की शाम चार बजे 58.53 मीटर दर्ज किया गया। नदी में पिछले आठ घंटों के बीच 12 सेमी की वृद्धि दर्ज की गयी है।

प्रभावित बस्तियाँ

बाढ़ का पानी सदर तहसील के एनएच -31 के दक्षिण दिशा के मझौवा मठिया, शुक्लछपरा, गरयां, जगछपरा, बेलहरी और गायघाट के साथ ही बैरिया तहसील के सुघरछपरा में प्रवेश कर गया है। इन प्रभावित बस्तियों के लोग बस्ती के ऊपरी हिस्सों में मवेशियों के साथ शरण लेने लगे हैं। बढ़ाव का क्रम इसी प्रकार बना रहा तो अगले चौबीस घंटों में बाढ़ का पानी बैरिया तहसील के गोपालपुर, दुबेछपरा, उदयीछपरा, प्रसादछपरा, आलमराय का टोला आदि के साथ ही नदी पार के नौरंगा, भुआलछपरा, चक्की-नौरंगा, उपाध्याय टोला समेत दर्जनभर से अधिक और बस्तियों को अपनी आगोश में ले लेगा।

प्रशासन की तैयारियाँ

उधर, नदी में हो रहे तेज बढ़ाव के बाद प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट दिख रहे हैं। एनएच -31 के डेंजर प्वाइंटों के साथ ही तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गयी है। दूसरी तरफ एनएच से सटे उत्तर दिशा की बस्तियों के लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। पानी की निकासी नहीं होने के कारण दर्जनभर से अधिक बस्तियों के पीड़ित तमाम तरह की जलालत झेलने को मजबूर हुए हैं। इन बस्तियों में पंचायत स्तर से भी जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

सामान्य प्रश्न

✦गंगा का जलस्तर कितना बढ़ गया है?−
नदी का जलस्तर बुधवार की शाम चार बजे 58.53 मीटर दर्ज किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआधा दर्जन बस्तियों तक पहुंचीं गंगा