खेल : गंगा ग्रैंडमास्टर्स हारकर भी फाइनल में पहुंचा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

गंगा ग्रैंडमास्टर्स ने शनिवार को पीबीजी अलास्कन नाइट्स से हार के बावजूद बेहतर गेम प्वाइंट के आधार पर जीसीएल के फाइनल में प्रवेश किया। गत चैंपियन अल्पाइन एपीएल पाइपर्स की खिताब की उम्मीदें त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स से मिली हार पर निर्भर हैं। ग्रैंडमास्टर्स को अंतिम मुकाबले में केवल एक गेम प्वाइंट की आवश्यकता थी।

खेल : गंगा ग्रैंडमास्टर्स हारकर भी फाइनल में पहुंचा

बेंगलुरु, एजेंसी। गंगा ग्रैंडमास्टर्स ने शनिवार को पीबीजी अलास्कन नाइट्स से हार के बावजूद बेहतर गेम प्वाइंट के आधार पर ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) के फाइनल में जगह बना ली। गत चैंपियन अल्पाइन एपीएल पाइपर्स की खिताबी मुकाबले में पहुंचने की उम्मीदें त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स से मिली हार के बाद अब आखिरी लीग मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं। अंतिम राउंड-रॉबिन मुकाबलों से पहले पाइपर्स और गंगा ग्रैंडमास्टर्स दोनों के 18-18 मैच अंक थे। त्रिवेणी ने पाइपर्स को 11-6 से हराकर खिताबी दौड़ को रोमांचक बना दिया। ग्रैंडमास्टर्स को नाइट्स के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए सिर्फ एक गेम प्वाइंट हासिल करने की जरूरत थी।

यह लक्ष्य इयान नेपोमनियाशची के विश्वनाथन आनंद के साथ 'आइकन बोर्ड' पर ड्रॉ खेलने और स्तावरोउला त्सोलाकिदू के नीनो बात्सियाश्विली को हराने से हासिल हो गया। अभिमन्यु मिश्रा ने ल्यूक लियोन मेंडोंका को हराकर नाइट्स को बढ़त दिलाई। इसके बाद ग्रैंडमास्टर्स के लेइनियर डोमिंग्वेज पेरेज को हार का सामना करना पड़ा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : गंगा ग्रैंडमास्टर्स हारकर भी फाइनल में पहुंचा