बस्तियों में घुसने लगा बाढ़ का पानी, विभाग अलर्ट

हिन्दुस्तान, बलिया
share

रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। खतरा बिंदु पार करने के बाद मीडियम फ्लड के करीब

बस्तियों में घुसने लगा बाढ़ का पानी, विभाग अलर्ट

रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। खतरा बिंदु पार करने के बाद मीडियम फ्लड के करीब पहुंच चुकी गंगा का रुख अब आबादी की ओर हो गया है। नदी के बाढ़ का पानी निचले इलाकों की बस्तियों मे प्रवेश करने लगा है। इससे जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। जलस्तर में बढ़ाव को देखते हुए प्रशासन के साथ ही बाढ़ विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। एनएच-31 के डेंजर जोनों के साथ ही तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गयी है। जिन बस्तियों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है, उनमें अफरा-तफरी का माहौल बनने लगा है।

जल स्तर की स्थिति

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे गंगा का जल स्तर 58.430 मीटर दर्ज किया गया। खतरा बिंदु (57.615 मीटर) से 82 सेमी ऊपर बह रही नदी अपने मीडियम फ्लड लेबल 58.615 मीटर से महज 18 सेमी ही नीचे है। जलस्तर में अब भी दो सेमी प्रति घंटे की वृद्धि हो रही है। बाढ़ का पानी एनएच-31 के दक्षिण दिशा में सदर तहसील के मझौवा मठिया, शुक्लछपरा, जगछपरा और गायघाट के साथ ही बैरिया तहसील की मलिन बस्ती गोपालपुर व सुघरछपरा में प्रवेश करने लगा है। इससे यहां के लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। जल स्तर में इसी प्रकार बढ़ाव बना रहा तो अगले दो दिनों में करीब दो दर्जन बस्तियां बाढ़ से घिर जाएंगी।

प्रशासन की तैयारियाँ

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए तहसील प्रशासन के साथ ही बाढ़ विभाग के अधिकारी अलर्ट दिख रहे हैं। तहसील के कर्मचारी बाढ़ से प्रभावित बस्तियों पर नजर बनाये हुये हैं। वहीं बाढ़ खंड के इंजीनियर एनएच-31 के पचरुखिया से लेकर दूबेछपरा के साथ ही तटबंधों की निगरानी में लगे हैं। इस साल आयी बाढ़ में अब तक आधा दर्जन से अधिक मौजों के तीन सौ एकड़ से अधिक में फैली सब्जी की फसल बर्बाद हो चुकी है। इन किसानों के सामने कास्तकारों के लगान देने से लगायत परिवार के भरण-पोषण की समस्या भी खड़ी हो गयी है। उधर, नदी उस पार नौरंगा के साथ ही उदयीछपरा में कटान फिलहाल रुका हुआ है। गुरुवार को नदी की लहरों ने इन बस्तियों के पास कटान के रूप में जमकर उत्पात मचाया था। बैकरोल करती नदी की लहरों ने तटवर्ती लोगों की नींद उड़ा दी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गंगा का जलस्तर कितने मीटर है?−
गंगा का जल स्तर 58.430 मीटर दर्ज किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबस्तियों में घुसने लगा बाढ़ का पानी, विभाग अलर्ट