गंगा खतरे के लाल निशान से 0.84 सेंटीमीटर और लालगंज में गंडक 25 सेंटीमीटर ऊपर

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 11 सेंटीमीटर की कमी हाजीपुर में गंडक नदी में 57 सेंटीमीटर और लालगंज में 03 सेंटीमीटर की हुई वृद्धि हाजीपुर में भी गंडक नदी खतरे के लाल निशान से 07 सेंटीमीटर नीचे...

गंगा खतरे के लाल निशान से 0.84 सेंटीमीटर और लालगंज में गंडक 25 सेंटीमीटर ऊपर

गंगा नदी का जल स्तर पिछले 24 घंटे में घट है वही लालगंज और हाजीपुर में गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि हुई है। लालगंज में गंडक नदी के जल स्तर 03 सेंटीमीटर बढ़ा है। वहीं हाजीपुर में पानी ज्यादा बढ़ा है। इन दोनों नदियों में पिछले कई दिनों से पानी उतरने का सिलसिला जारी था। मंगलवार को गंडक नदी के जल स्तर में मामूली वृद्धि हुई। पानी नीचे उतरने के लोगों में भीषण बाढ़ कमने लगा है। हालांकि गंगा-और लालगंज में गंडक नदी अभी भी खतरे के लाल निशान से ऊपर है। अभी भी गंगा का जल स्तर खतरे के लाल निशान से 0.84 मीटर ऊपर है। वहीं हाजीपुर में गंडक नदी का जल स्तर खतरे के लाल निशान से 07 सेंटीमीटर नीचे आ गया है। वहीं लालगंज के पास गंडक नदी का जल स्तर खतरे के लाल निशान से 0.25 मीटर ऊपर है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र

वैशाली जिले के 06 प्रखंडों की 32 पंचायतों में बाढ़ के बीच फंसे 94 गांवों के लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। वहीं हाजीपुर और महनार के 13 वार्ड के लोग भी बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा और गंडक का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गांधी घाट पर गंगा नदी के जलस्तर में 49.44 पर है। जबकि खतरे का लाल निशान 48.60 पर दर्शाया गया है। इसी तरह लालगंज में गंडक नदी का जल स्तर 50.75 दर्ज किया गया है,जबकि खतरे का लाल निशान 50.50 पर दर्शाया गया है। इसी हाजीपुर में गंडक नदी का जल स्तर 49.79 मीटर पर है। जबकि यहां खतरे का लाल निशान 50.32 पर दर्शाया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिछले तीन दिनों में वाल्मिकीनगर बराज से 276200 क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया है। -अमिताभ सिंह

सामान्य प्रश्न

✦गंगा और गंडक नदी का जल स्तर कितना है?−
गंगा नदी का जल स्तर 49.44 मीटर है जबकि गंडक नदी का लालगंज में जल स्तर 50.75 मीटर है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगंगा खतरे के लाल निशान से 0.84 सेंटीमीटर और लालगंज में गंडक 25 सेंटीमीटर ऊपर