रेप पीड़िता का पीछा कर मरोड़ दिया हाथ, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में रेप के दर्ज पुराने मुकदमे की रंजिश

रेप पीड़िता का पीछा कर मरोड़ दिया हाथ, केस दर्ज

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में रेप के दर्ज पुराने मुकदमे की रंजिश में पीड़ित युवती का पीछा कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली खलीलाबाद में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती का आरोप है कि आरोपी युवक उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता ने इस मामले में आरोपी युवक पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि 28 सितंबर को वह गोला बाजार पेट्रोल पंप के सामने स्थित कूरियर की दुकान पर जा रही थी।

आरोप है कि रास्ते में नूर मस्जिद के पास से आरोपी और और उसका भाई पीछा करते हुए कूरियर दुकान तक पहुंच गए। वहां दोनों ने उसका हाथ पकड़कर मरोड़ा और मारपीट की। गाली-गलौज और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपियों ने कहा कि पुराने मुकदमें की रंजिश में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मुकदमा वापस ले लो, वरना जान से खत्म कर देंगे और आना-जाना, जीना मुश्किल कर देंगे। पीड़िता का आरोप है कि घटना से उसके जीवन और सुरक्षा को गंभीर खतरा है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि इस मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेप पीड़िता का पीछा कर मरोड़ दिया हाथ, केस दर्ज