रिमांड पर आरोपी ने बरामद कराया तमंचा और कारतूस

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

जखनिया में गुटबाजी संबंधी फायरिंग के मामले में जेल में बंद आरोपी ने पुलिस रिमांड पर ईंट-भट्ठे से तमंचा और कारतूस बरामद कराए। आरोपी जय हिंद यादव ने विरोधी पर फायरिंग की थी और कई गंभीर मामलों में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं।

रिमांड पर आरोपी ने बरामद कराया तमंचा और कारतूस

जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। गुटबाजी को लेकर की गई फायरिंग के मामले में जेल में बंद आरोपी ने पुलिस रिमांड पर गुरुवार को ग्राम कृतसिंहपुर स्थित कैलाश यादव के ईंट-भट्ठे के पास से तमंचा और कारतूस बरामद कराया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे वापस जेल भेज दिया। एसआई मोहम्मद सैफ ने बताया कि रिमांड पर लिए गए अभियुक्त जय हिंद यादव उर्फ आदित्य यादव पुत्र जयप्रकाश उर्फ ओमप्रकाश यादव, निवासी ग्राम अलीपुर मदरा (बरिया), थाना भुड़कुड़ा ने कोतवाली भुड़कुडा के मंजीत यादव निवासी कृतसिंहपुर पर गुटबाजी को लेकर फायरिंग की थी। इस मामले में उसकी लंबे समय से तलाश चल रही थी लेकिन वह कोर्ट में हाजिर हो गया था।

जिसके बाद पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद उसकी निशानदेही पर ग्राम कृतसिंहपुर स्थित कैलाश यादव के ईंट-भट्ठे के पास छिपाकर रखे गए असलहे को बरामद कराया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास, अवैध शस्त्र रखने, एनडीपीएस, चोरी, गैंगस्टर समेत कई मुकदमें दर्ज हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।