किशोरी से गैंगरेप के आरोपी चाचा-भतीजे समेत चार पर केस

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

रुद्रपुर में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने चाचा-भतीजे सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किशोरी को वाटर पार्क ले जाने के बहाने एक होटल में बंद किया गया था, जहाँ उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। तीन लोग हिरासत में हैं और पूछताछ हो रही है।

किशोरी से गैंगरेप के आरोपी चाचा-भतीजे समेत चार पर केस

रुद्रपुर, संवाददाता। किशोरी से गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने चाचा-भतीजे सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर पीड़िता अपनी सहेली के साथ वाटर पार्क जाने के लिए किच्छा रोड पर टेम्पो के इंतजार में खड़ी थी। इस दौरान उसकी सहेली के परिचित युवक व उसके चाचा बाइक से वहां पहुंचे। इसके बाद किशोरी को वाटर पार्क ले जाने के बहाने उसे लालपुर से एक होटल में ले गए। आरोप है कि वहां किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया।

इसके बाद आरोपी नमन और उसके चाचा ने दो-तीन अन्य युवकों को बुलाकर बारी-किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पूरी रात बंधक रखने के बाद आरोपियों ने मंगलवार सुबह किशोरी को बदहवास हालत में होटल के बाहर छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने एक दुकानदार से फोन लेकर अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद मां ने 112 में कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल किशोरी का मेडिकल परीक्षण करने के साथ-साथ महिला पुलिस द्वारा उसके बयान भी दर्ज किए गए। मां ने पुलिस को तहरीर भी दी थी। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले में चाचा-भतीजे समेत चार पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकिशोरी से गैंगरेप के आरोपी चाचा-भतीजे समेत चार पर केस