चंडी में महिला के साथ गैंगरेप
पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है जो फोन रिचार्ज करने का झांसा देकर एक महिला को चंडी बुलाकर गैंगरेप कर रहे थे। घटना के बाद पीड़िता ने मदद मांगी और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केवल छह घंटे में आरोपितों को पकड़ लिया।

पुलिस ने 3 आरोपितों को किया गिरफ्तार फोन रिचार्ज करवाने का झांसा देकर बुलाया महिला को चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा गांव के खंधा में मंगलवार की शाम बदमाशों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता नगरनौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मी बिगहा गांव से विकास गोप, नीतीश कुमार और शैलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण
पीड़िता ने बताया कि पांच दिन पहले एक महिला के माध्यम से उसकी पहचान विकास से हुई थी। बातचीत के दौरान विकास ने फोन रिचार्ज करवाने और दवा देने का झांसा देकर उसे मिलने के लिए बुलाया। मंगलवार की शाम महिला उसके बताये स्थान रामपुर हॉल्ट के पास पहुंची। वहां से विकास उसे बाइक से एक जगह ले गया। बाद में फोन कर दो दोस्तों को भी बुला लिया। तीनों ने जबरन उसके साथ गलत काम किया और उसका फोन भी रख लिया।
पीड़िता की मदद
युवक ने दिया गमछा : पीड़िता ने बताया कि वहां से निकलकर वह एक पुल के पास पहुंची। बदमाशों ने उसका कपड़ा भी रख लिया था। पुल के पास एक महिला को सारी बात बताकर पहनने के लिए कपड़ा मांगा। वहां मौजूद एक युवक ने उसे गमछा दिया। इसके बाद युवक ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को चंडी थाना पहुंचाया।
पुलिस कार्रवाई
छह घंटे में गिरफ्तार हुए आरोपित : पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गयी। मात्र छह घंटे तमें ही तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित विकास पर पूर्व में भी हत्या और मारपीट का मामला दर्ज है। छापेमारी में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा के अलावा श्वेता कुमारी, प्रिंसदीप, ललन सिंह, आनंद कुमार, छोटेलाल पासवान आदि शामिल थे। (चंडी से सरफराज आलम)


