मुठभेड़ में गोली से घायल गैंगरेप के दो आरोपित गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

गजनेर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ आठ महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। किशोरी की मां ने हाल में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के दौरान मुठभेड़ में शामिल किया, जिसमें एक आरोपित घायल हो गया। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

मुठभेड़ में गोली से घायल गैंगरेप के दो आरोपित गिरफ्तार
मुठभेड़ में गोली से घायल गैंगरेप के दो आरोपित गिरफ्तार

कानपुर देहात, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशेारी के साथ गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने से घायल सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, दो कार्रतुस एक चले कारतूस का खोखा बरामद कर ने का दावा किया । मौके पर पहुंचे सीओ सादर ने छानबीन के बाद घायल आरोपित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा ।गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली चौदह साल की किशोरी के साथ आठ माह पूर्व उसी गांव के रहने वाले टिल्लू उर्फ कालिका प्रसाद पुत्र डिग्गू कश्यप व बउआ उर्फ अनिल ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था ।

इसके साथ ही उसको जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी । गत 7 सितंबर को पेट दर्द होने पर मां उसको इलाज के लिए ले गई। वहां जांच में उसको आठ माह का गर्भ होने की जानकारी होने पर उसकी मां ने बुधवार को उसके खिलाफ गैगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार रात में उनके गांव से भागने की सूचना पर पुलिस ने घर लाकर की गई पूछताछ मे ंपीड़िता ने दबिश दी तो गांव के बाहर मिले आरोपित पुलिस पर फायर कर भागने लगे । जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल अनिल व उसके साथी कालिका को घेराबंदी कर पुलिस ने दबोच लिया। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि उनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल का इलाज कराने के बाद उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम के तहत एक और मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कि जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुठभेड़ में गोली से घायल गैंगरेप के दो आरोपित गिरफ्तार