गैंग लीडर समेत दो पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ में सरायमीर थाना पुलिस ने गिरोह के गैंग लीडर और उसके एक सदस्य के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इन पर चोरी और नकबजनी के आरोप हैं। गैंग लीडर शाकिब उर्फ रियाजू और लालमन को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गैंग लीडर समेत दो पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई

आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर थाने की पुलिस ने गिरोह के गैंग लीडर समेत दो के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। चोरी और नकबजनी गिरोह में शामिल होने पर पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिन अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है, उनमें गैंग लीडर शाकिब उर्फ रियाजू पुत्र रियाजूद्दीन उर्फ रियाजू मोहल्ला नई बाजार, थाना सरायमीर और उसके गैंग का सदस्य लालमन पुत्र हरिनाथ ग्राम खरेवा थाना सरायमीर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी संगठित गैंग बनाकर चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते थे और इनके जरिए आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ अर्जित करते थे।

दोनों के खिलाफ थाना सरायमीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगैंग लीडर समेत दो पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई