पांच मादक पदार्थ तस्करों पर गैंगस्टर का मुकदमा
हिन्दुस्तान, शामली
कैराना में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त गैंग लीडर वसीम उर्फ चीनी समेत पांच लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश शुरू कर दी है। गैंग लीडर और उसके साथियों ने गांव में अवैध कारोबार कर धन अर्जित किया था।

कैराना। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त गैंग लीडर समेत पांच आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि गांव भूरा निवासी गैंग लीडर वसीम उर्फ चीनी अपने साथियों के साथ काफी समय से आसपास के क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी का अवैध कारोबार कर धन अर्जित कर रहा था। पुलिस ने जिलाधिकारी से अनुमोदन के बाद गैंग लीडर वसीम उर्फ चीनी निवासी भूरा, गैंग के सदस्य अनम निवासी भूरा, उस्मान व इंसार निवासीगण इस्सोपुर खुरगान तथा इरशाद उर्फ काला निवासी मोहल्ला कलंदरशाह शामली के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

