दबंगों ने कुल्हाड़ी से काट डाले युवक के दोनों पैर और एक हाथ

हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

महोबा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक पर हमला किया, जिससे उसके दोनों पैर और एक हाथ काट दिए गए। युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। मामले की जांच जारी है।

दबंगों ने कुल्हाड़ी से काट डाले युवक के दोनों पैर और एक हाथ

महोबा। पुरानी रंजिश में दबंगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसके दोनों पैर और एक हाथ काट डाला। युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कोतवाली पुलिस को छानबीन कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि समद नगर निवासी राजा बाबू का 28 वर्षीय पुत्र विक्की सिंह मंगलवार को देर शाम घर जा रहा था।

पेट्रोल पंप के पास घात लगाए बैठे दबंग ने रास्ता रोककर गाली गलौज की। विरोध करने पर उसने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से युवक के दोनों पैर और एक हाथ काट डाला। सिर पर भी गंभीर चोटें हैं। शोर सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद दबंग शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।