मऊ में बाइक सवार बदमाशों ने युवक की सरेआम गोली मारकर की हत्या

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

चिरैयाकोट में बदमाशों ने एक युवक को ओवरटेक करके फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक का दोस्त फायरिंग में बाल-बाल बच गया।

मऊ में बाइक सवार बदमाशों ने युवक की सरेआम गोली मारकर की हत्या

चिरैयाकोट (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसेना-काझा मार्ग के काझा लखनउवाडीह स्थित पेट्रोल पम्प के पास सोमवार की शाम को दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने युवक को ओवरटेक करके हुए फायर झोंक दिया। बदमाशों ने बाइक सवार युवक के ऊपर तीन राउंड अंधाधुंध फायरिंग करते हुए युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं फायरिंग की घटना के दौरान मृतक युवक की बाइक पर पीछे बैठा युवक बदमाशों की फायरिंग में बाल-बाल बच गया।

घटना का विवरण

रानीपुर थाना क्षेत्र के लखनउवाडीह पिरुवा काझा निवासी 22 वर्षीय अवनीश राम पुत्र सुरेश अपने दोस्त 23 वर्षीय हंसराज के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से सोमवार को सरसेना गए हुए थे। सोमवार की शाम लगभग पांच बजे के करीब बाइक सवार दोनों युवक सरसेना से वापस घर काझा रानीपुर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दोनों युवक

बदमाशों का हमला

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसेना-काझा मार्ग के काझा लखनउवाडीह स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे थे कि अचानक दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाश ओवरटेक करते हुए बाइक सवार दोनों युवकों को घेर लिए। वाद-विवाद के दौरान ही बदमाशों ने 22 वर्षीय अवनीश राम के सिर को निशाना बनाते हुए तीन राउंड अंधाधुंध फायरिंग किए। बदमाशों की गोली सिर में लगते हुए अवनीश राम लहूलुहान होकर बाइक से नीचे गिर गया, जबकि फायरिंग की घटना में बाइक के पीछे बैठा उसका दोस्त बाल-बाल बच गया। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में चिरैयाकोट थाने की पुलिस टीम पहुंच गए। गोली लगने के बाद सड़क पर लहूलुहान होकर गिरे अवनीश राम को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। उधर फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष चिरैयाकोट विजय प्रकाश मौर्य, उपनिरीक्षक मनोज सिंह भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने गहनता के साथ घटना स्थल का मुआयना करते हुए जांच-पड़ताल किया। लेकिन बदमाशों का कोई भी सुराग नहीं लग सका। सीसी कैमरे के फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है। क्षेत्राधिकारी मुहम्माबाद गोहना ने बताया कि पूरे मामले को लेकर सीसी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस घटना में मृतक युवक का नाम क्या है?−
मृतक युवक का नाम अवनीश राम है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमऊ में बाइक सवार बदमाशों ने युवक की सरेआम गोली मारकर की हत्या