गणेश महोत्सव में रुद्र राग-श्री महाकाल संध्या रहेगी मुख्य आकर्षण

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

ऋषिकेश में 14 से 16 सितंबर तक न्यू स्टार क्लब और श्री गणपति सेवा मंडल द्वारा गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में भजन संध्या, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य आकर्षण 'रुद्र राग-श्री महाकाल संध्या' है। महोत्सव का समापन गणपति जी की आरती और प्रसाद वितरण के साथ होगा।

गणेश महोत्सव में रुद्र राग-श्री महाकाल संध्या रहेगी मुख्य आकर्षण
गणेश महोत्सव में रुद्र राग-श्री महाकाल संध्या रहेगी मुख्य आकर्षण

न्यू स्टार क्लब ऋषिकेश और श्री गणपति सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 सितंबर तक तीन दिवसीय छठे गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। हरिद्वार रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव के लिए तैयारियां चल रही है। न्यू स्टार क्लब के संस्थापक केके सचदेवा ने बताया कि 14 से 16 सितंबर तक छठा गणेश महोत्सव होगा। 15 सितंबर को शाम 7 बजे रुद्र राग श्री महाकाल संध्या आकर्षण का केंद्र बनेगी। इस विशेष संध्या में दिल्ली के टी-सीरीज फेम नितिन चक्रधारी एवं उनकी टीम द्वारा भगवान महाकाल को समर्पित भव्य भजन एवं संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।

श्री गणेश महोत्सव के मुख्य आयोजक आलोक चावला और प्रिंस मनचंदा ने बताया कि इस महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर को प्रातः 11 बजे गणपति मूर्ति स्थापना एवं श्री गणेश वंदना के साथ होगा। इसके पश्चात पद्म जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं शाम 7 बजे अमरजीत सिंह बिजली, दिल्ली द्वारा माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। 15 सितंबर को अनुष्का अधिष्ठा द्वारा खाटू श्याम भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। इसी दिन शाम 7 बजे आयोजित होने वाली ‘रुद्र राग-श्री महाकाल संध्या’ श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।16 सितंबर को गणपति जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के बाद सिक्का विहान द्वारा जय गुरु जी का सत्संग आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन होगा। कहा कि महोत्सव में विश्व हिंदू महासंघ का विशेष सहयोग रहेगा। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरित अग्रवाल तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रम गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। महोत्सव के आयोजन में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, न्यू स्टार क्लब, जय गुरु जी संगत, श्री खाटू श्याम परिवार, गंगेश्वर घाट 72 सीढ़ी, मां जानकी रसोई एवं जगन्नाथ आश्रम सहित विभिन्न संस्थाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगणेश महोत्सव में रुद्र राग-श्री महाकाल संध्या रहेगी मुख्य आकर्षण