आज घर-घर विराजेंगे गणपति, तैयारियां पूरी; आकर्षक प्रतिमाओं से सजे बाजार
फोटोर्ता श्री गणेश घर-घर और विभिन्न पूजा पंडालों में विधि-विधान के साथ विराजमान होंगे। इसके साथ ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य शुभारंभ हो जाएगा। उत्सव

सिद्धिदाता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव यानी गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे शहर में उत्साह और भक्ति का माहौल है। आज शुभ मुहूर्त में विघ्नहर्ता श्री गणेश घर-घर और विभिन्न पूजा पंडालों में विधि-विधान के साथ विराजमान होंगे। इसके साथ ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य शुभारंभ हो जाएगा। उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजारों में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में गणपति की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं की दुकानों से रौनक बढ़ी हुई है। मिट्टी के इको-फ्रेंडली गणपति से लेकर मुकुटधारी, लालबागचा राजा और सिंहासन पर बैठे गजानन की मूर्तियों की भारी मांग है। फूलों के बाजार, फल मंडी और सजावटी सामानों की दुकानों पर देर रात तक खरीदारों की चहल-पहल बनी रही। जगह-जगह स्थापित होने वाले पूजा पंडालों को भव्य रोशनी और फूलों से सजाया गया है। आज सुबह से ही ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ भक्त अपने बप्पा को घर लाने के लिए आतुर दिख रहे हैं。
ईको-फ्रेंडली मूर्तियों की बढ़ी मांग
पर्यावरण के प्रति जागरूकता के चलते इस बार बाजारों में मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से बनी ईको-फ्रेंडली मूर्तियों का क्रेज सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। मूर्तिकारों ने पौधे वाले गणेश (प्लांट गणेश) भी तैयार किए हैं, जिनमें बीज मिलाए गए हैं ताकि विसर्जन के बाद गमले में पौधा उग सके। श्रद्धालुओं का कहना है कि वे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना बप्पा की भक्ति करना चाहते हैं।
गणेशोत्सव में वृंदावन के किशोरी शरण बांधेंगे समां
शहर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल के तत्वावधान में भव्य श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ आज से हो रहा है। अपनी भव्यता और वैदिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध इस उत्सव में प्रात: 11 बजे श्री गणेश मूर्ति की स्थापना की जाएगी तथा रात्रि 11:30 बजे महाआरती संपन्न होगी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वृंदावन से पधार रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक किशोरी शरण होंगे, जो अपनी सुमधुर भजनों से समां बांधेंगे। मंडल के अध्यक्ष श्रितोष पाटील, उपाध्यक्ष कार्तिक मराठा, महामंत्री सूरज मराठा और कोषाध्यक्ष सुमित मराठा ने बताया कि बप्पा के भव्य श्रृंगार, दर्शन व सेवा कार्य को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर प्रणय मराठा, रितिक, श्रेयश, किशोर, अरविंद, संतोष, संजय, तानाजी, सुरेश, अण्णा, राजकुमार, दिनकर राव, नथुलाल, नंदकुमार, किशन, सोमनाथ, देवांग गुप्ता, सुमित अग्रवाल और कमल शर्मा सहित समस्त मराठा मंडल के सदस्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।


