किशनगंज: 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू
किशनगंज में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूजा पंडाल में वैदिक मंत्रों के साथ भगवान गणेश की पूजा की गई। धरमगंज रेलवे गुमटी स्थित श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में भक्तों ने लड्डू का भोग अर्पित किया। भक्तों का उत्साह सुबह से देखने को मिला।

किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से सोमवार को पूजा पंडाल गूंज उठा। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना शुरू हुई। जिले में गणपति पूजा विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना शुरू हो गई है । शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी स्थित श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर प्रांगण में गणपति पूजा का आयोजन किया गया है। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पंडित दिवाकर मिश्रा के सानिध्य में पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। गणपति बप्पा को सवामनी लड्डु का भोग लगाया गया है।
पूजा में जजमान अमन संतरा एवं प्रिया संतरा हैं। इस दौरान गणपति बप्पा के पूजन एवं दर्शन के लिए भक्त पहुंचे थे। पहले दिन दर्शन के लिए सुबह से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं शाम में बारी बारी से भक्तों ने गणपति बप्पा का दर्शन की। पूजा अर्चना से माहौल भक्तिमय बना रहा।


