जयंती मनाई गई
-फोटो- 30 पेरियार की जयंती मनाने के दौरान उपस्थित संगठन के सदस्य पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गांधीनगर में पेरियार की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गांधीनगर में पेरियार की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत मुक्ति मोर्चा सह प्रदेश सचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने की। प्रमंडलीय प्रभारी बहुजन क्रांति मोर्चा प्रो. आलोक कुमार एवं बहुजन चिंतक सह माले नेता मो. इस्लामुद्दीन की गरिमामई उपस्थिति रहीं। वक्ताओं ने दोनों पेरियार पेरियार रामास्वामी नायकर एवं पेरियार ललई सिंह यादव की जीवनियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर राजेंद्र पासवान नव बौद्ध संगठन, बबलू गुप्ता उपाध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा, प्रवेश रजक कार्यकारी अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा, प्रदीप पासवान जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ, दिनेश प्रसाद शर्मा, बम-भोला साहनी,विजय कुमार पासवान,नवेन्दु बौद्ध, विनय कुमार सहनी, कपिल देव महतो, महेश कुमार शर्मा, विनोद कुमार यादव, शंभू शर्मा, हरिलाल पासवान जिला प्रभारी भारत मुक्ति मोर्चा,पवन कुमार यादव, विद्वान गणितज्ञ विनीत कुमार शामिल थे।

