गांधी जयंती विशेष : युवाओं की नजर में गांधी दर्शन आज भी प्रासंगिक, गांव मजबूत होंगे तभी विकसित होगा भारत

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

(फोटो: 1 में रूही सिंह फोटो: 2 में सिफा खातून फोटो: 3 में साफिया अंजुम फोटो: 4 में सना खातून) झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि महात्मा गांधी का दर्शन केवल

गांधी जयंती विशेष : युवाओं की नजर में गांधी दर्शन आज भी प्रासंगिक, गांव मजबूत होंगे तभी विकसित होगा भारत

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। महात्मा गांधी का दर्शन केवल स्वतंत्रता आंदोलन तक हीं सीमित नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन, गांव का विकास,स्वच्छता व समानवता और मानवता पर आधारित सामाजिक व्यवस्था का कल्पना करना था। गांधी जयंती को लेकर शहर के जेन जी पीढ़ी से गांधी दर्शन के बारे में क्या सोचते हैं, इस पर बात की गई तो सामने आया कि गांधी के विचार उनके लिए सिर्फ इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं हैं। युवाओं का एक बड़ा वर्ग गांवों की मजबूती, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, छोटे उद्योग जैसे विचारों को आज भी प्रासंगिक मानता है। हालांकि आज की सरकारी व्यवस्था में होने वाली देरी को लेकर युवा गांधी के ‘धैर्य’ वाले रास्ते से पूरी तरह सहमत नहीं दिखते हैं।

युवाओं की राय

छात्र-छात्राओं से लेकर नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का कहना है कि देश का विकास केवल बड़े शहरों और बड़े कारखानों से नहीं हो सकता। गांवों में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और बिजली की बेहतर व्यवस्था जरूरी है। गांधी के ग्राम स्वराज की अवधारणा को आज के समय में स्थानीय स्तर पर रोजगार और सुविधाओं से जोड़कर देखा जा सकता है। युवाओं के मुताबिक बड़े उद्योगों के साथ कुटीर और लघु उद्योगों को भी बढ़ावा मिलना चाहिए। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण युवाओं को काम की तलाश में बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। छात्रा सना अंजूम ने कहा कि गांधी का धैर्य और संघर्ष प्रेरणा देता है, लेकिन आज की पीढ़ी चाहती है कि व्यवस्था भी समयबद्ध तरीके से काम करे। छात्रा सना खातून ने कहा कि गांधी का मानना था कि गांव के विकास हीं देश विकास का जुड़ा है।

स्वच्छता का महत्व

स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि हमारी आदत में शामिल हो: रुही सिंह : बातचीत में रुही सिंह ने कहा कि गांधी का स्वच्छता पर जोर आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सड़क, नाली और सार्वजनिक स्थानों की सफाई केवल नगर निकाय या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं हो सकती। नागरिकों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी।

सामाजिक सहिष्णुता

सामाजिक सहिष्णुता को लेकर गांधी विचार प्रासंगिक: सिफा खातून

सिफा खातून ने सामाजिक सहिष्णुता को लेकर गांधी के विचारों को प्रासंगिक बताया। उनका कहना है कि अलग विचार, भाषा, धर्म और सामाजिक पृष्ठभूमि के बावजूद एक-दूसरे का सम्मान करना स्वस्थ समाज की बुनियाद है।

FAQs

✦गांधी का दर्शन किस प्रकार के सामाजिक मुद्दों पर आधारित था?−
गांधी का दर्शन सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन, गांव का विकास, स्वच्छता व समानवता और मानवता पर आधारित सामाजिक व्यवस्था का कल्पना करना था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगांधी जयंती विशेष : युवाओं की नजर में गांधी दर्शन आज भी प्रासंगिक, गांव मजबूत होंगे तभी विकसित होगा भारत