एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीसीएल में पौधारोपण
गिरिडीह में महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान शुरू किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली और हरित आवरण को बढ़ाने का संकल्प किया।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सीसीएल गिरिडीह एरिया में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरणीय गतिविधियों में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में महाप्रबंधक के एस गैवाल, पीओ जीएस मीणा सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मौके पर स्पेशल कैंपेन 6 का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।


