आज का जन आंदोलन और गांधी विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

गांधी जयंती के अवसर पर साकची स्टेट माइल रोड में जनवादी लेखक संघ द्वारा 'आज का जन आंदोलन और गांधी' विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि जन आंदोलन का अर्थ सत्ताई संघर्ष के अलावा समाज सुधार की दिशा में सामूहिक आवाज उठाना है।

आज का जन आंदोलन और गांधी विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित
आज का जन आंदोलन और गांधी विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित

गांधी जयंती के अवसर पर साकची स्टेट माइल रोड में जनवादी लेखक संघ सिंहभूम इकाई की ओर से आज का जन आंदोलन और गांधी विषय पर विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता अशोक शुभदर्शी ने की, संचालन वरुण प्रभात ने किया। वक्ताओं ने कहा कि जन आंदोलन का अर्थ केवल सत्ता के खिलाफ भीड़ नहीं, बल्कि अधिकार, सम्मान और बेहतर समाज के लिए सामूहिक आवाज है। गांधी को याद करना आंदोलन की नैतिक चेतना को समझना है। उन्होंने सत्य, अहिंसा, जनभागीदारी और नैतिक साहस को परिवर्तन का साधन बनाया।वक्ताओं ने कहा कि आज विरोध को परिवर्तन की दिशा देना बड़ी चुनौती है। गांधी के लिए आंदोलन सत्ता से संघर्ष के साथ समाज सुधार भी था।

सत्याग्रह केवल धरना नहीं, सत्य के प्रति आग्रह है।गोष्ठी को शैलेंद्र अस्थाना, राजदेव सिन्हा, ज्योत्सना अस्थाना समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआज का जन आंदोलन और गांधी विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित