जयंती पर सभ्य भारत मिशन ने आयोजित किया सत्याग्रह

हिन्दुस्तान, मऊ
share

महात्मा गांधी की जयंती पर, सभ्य भारत मिशन और आम नागरिकों ने बालनिकेतन फाटक पर सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर शांति और सद्भाव का संदेश दिया गया। आयोजकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को याद करते हुए कहा कि वे नफरती हिंसा के खिलाफ हैं। कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए।

जयंती पर सभ्य भारत मिशन ने आयोजित किया सत्याग्रह

मऊ, संवाददाता। महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर देश को बर्बाद होने से बचाने के लिये, की मांग को लेकर सभ्य भारत मिशन व आम नागरीकों के द्वारा बालनिकेतन फाटक पर सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शांति और सद्भाव का संदेश देने के साथ-साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। ​कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनरों और पोस्टरों पर शान्ति सद्भाव जिन्दाबाद, महात्मा गांधी अमर रहें और लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें के नारे अंकित थे। सभ्य भारत मिशन के संयोजक राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि देश के आजादी के संघर्षों के अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए व देश को नफरती हिंसा से बचाने के लिए अपना जीवन कुर्बान करने के लिए तैयार हूं।

बापू व लाल बहादुर शास्त्री का जीवन और संघर्ष हम सबके लिए आज के अंधकारमय दौर में रोशनी का काम करता है। ​कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों और वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया और देशहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस सत्याग्रह में वीरेंद्र कुमार, विष्णु राजभर, धर्मेंद्र शर्मा, सुरेंद्र यादव, सुरेश यादव, गुड्डू, अशोक कुमार, विनोद भारती, सुरेश कुमार यादव, शीलू, प्रकाश रविन्द्र, मनोज कुमार व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर सत्याग्रह में शामिल हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजयंती पर सभ्य भारत मिशन ने आयोजित किया सत्याग्रह