विद्यार्थियों को पाक्सो एक्ट की दी जानकारी
हिन्दुस्तान, गंगापार
बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद । शुक्रवार को महत्मागांधी जयंती के अवसर पर विक्रमा दित्य सिंह इंटर कालेज गोरापुर सिकंदरा में पॉक्सो एक्ट (बाल लैंगिक अपराध

शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर विक्रमा दित्य सिंह इंटर कॉलेज गोरापुर सिकंदरा में पॉक्सो एक्ट को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण कानून के प्रावधानों, उनके अधिकारों और कानूनी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक बाकें बिहारी सिंह ने उपस्थित छात्र और छात्राओं को न्यायाधीश के आदेश और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य शशिकांत दुबे ने प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी दी।


