आर्थिक संकट से निपटने को कुटीर उद्योग जरूरी
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज के ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गांधी माह का शुभारंभ हुआ। 'समकालीन आर्थिक एवं पर्यावरणीय संकट का समाधान: महात्मा गांधी के रास्ते' विषय पर व्याख्यान हुआ। प्रो. विमल कुमार ने कुटीर एवं लघु उद्योग, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के महत्व पर चर्चा की।

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गांधी माह का शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक एवं सहगामी गतिविधि प्रकोष्ठ तथा आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन सेल के संयुक्त आयोजन में ‘समकालीन आर्थिक एवं पर्यावरणीय संकट का समाधान: महात्मा गांधी के रास्ते’ विषय पर व्याख्यान हुआ। गांधीवादी चिंतक प्रो. विमल कुमार ने कहा कि आर्थिक संकट से निपटने के लिए कुटीर उद्योग, लघु उद्योग, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और नई तालीम के विचार अपनाने होंगे।प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने गांधी के विचारों को वर्तमान समस्याओं के समाधान के लिए प्रासंगिक बताया। डॉ. गायत्री सिंह ने माहभर के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें:जेन-जी की विकास मॉडल गांधी के विचारों की झलक


