सीआरपीएफ परिचालन रेंज में स्वच्छता अभियान

हिन्दुस्तान, बोकारो
share

गांधी जयंती के अवसर पर बोकारो में सीआरपीएफ ने 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान के तहत स्वच्छता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर पौधरोपण किया। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

सीआरपीएफ परिचालन रेंज में स्वच्छता अभियान

बोकारो, प्रतिनिधि। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक, परिचालन रेंज, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), बोकारो परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत एवं सशक्त भारत’ रखी गई है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस दौरान स्वच्छ, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सामूहिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों और कर्मियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक अमित कुमार सिंह, पीएमजी और उप कमांडेंट एलएन उपाध्याय सहित अन्य कर्मियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत परिसर में पौधरोपण किया।

पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सफाई कर्मियों तथा सर्वधर्म प्रार्थना स्थल की साज-सज्जा एवं रखरखाव में योगदान देने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल (3आर) के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीआरपीएफ परिचालन रेंज में स्वच्छता अभियान