गांधी जयंती पर स्टेशन पर मनाया स्वच्छता दिवस
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
गांधी जयंती के अवसर पर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली, और बच्चों के साथ स्वच्छता जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
गांधी जयंती पर स्टेशन पर मनाया स्वच्छता दिवस
शाहजहांपुर। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्काउट-गाइड के बच्चों के साथ स्टेशन परिसर में स्वच्छता जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। आयोजन में स्टेशन के सीएमआई, एसएस, आरपीएफ, सीएचआई, जीआरपी, सीपीएस के अधिकारी-कर्मचारी, स्काउट-गाइड के बच्चे, रेलवे कर्मचारी और सफाई मित्र शामिल हुए। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

