हथुआ में गांधी की प्रासंगिकता पर विचार गोष्ठी आज
हिन्दुस्तान, गोपालगंज
हथुआ में गांधी सेवाश्रम समिति द्वारा शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सामूहिक प्रार्थनाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता पर विचार गोष्ठी भी होगी। सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

हथुआ,एक संवाददाता गांधी सेवाश्रम समिति, हथुआ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समिति के अनुसार कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से गांधी सेवाश्रम परिसर, हथुआ में होगा। कार्यक्रम में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि, बापू की प्रिय प्रार्थनाओं और रघुपति राघव राजा राम, रामधुन का सामूहिक गायन होगा। इसके बाद वर्तमान परिवेश में गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता और राष्ट्रसेवा पर विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। समिति ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
ये भी पढ़ें:Hapur News: स्कूलों में मनाई गई गांधी जयंती


