जिले भर में सुबह निकलेगी प्रभात फेरी
हिन्दुस्तान, बहराइच
बहराइच में गांधी जयंती पर सुबह 6 बजे स्कूलों और कॉलेजों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सभी विद्यालयों को अनिवार्य रूप से इसमें प्रतिभाग करना होगा और खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

बहराइच। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गांधी जयंती पर स्कूलों व कॉलेजों के बच्चों की ओर से सुबह छह बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें सभी विद्यालयों को प्रतिभाग करना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में भी विविध कार्यक्रम होंगे।

