गांधी जयंती पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
गांधी जयंती पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम गांधी जयंती पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम गांधी जयंती पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम गांधी जयंती पर आयो

ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्टूबर यानि शुक्रवार को जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले में गीत-संगीत, स्वच्छता अभियान संग नाट्य मंचन भी आयोजित किए जाएंगे। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि समस्त राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे। कार्यालयों एवं विद्यालयों में प्रात: नौ बजे महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जाए। गांधी जी के जीवन संघर्ष, देशप्रेम, देशसेवा, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने के साथ उनके प्रिय भजन एवं रामधुन का आयोजन किया जाए। गांधी जयंती पर सुबह सात बजे मंूसीलाटपुर से देवनाथपुर तथा वापस देवनाथपुर से मूसीलाटपुर स्टेडियम तक क्रॉस-कंट्री रेस आयोजित की जाएगी।
स्वच्छता ही सेवा के तहत व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि प्रधान, सचिव एवं लेखपाल गांवों/वार्डों में उपस्थित रहकर वृहद साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। ज्ञानपुर क्षेत्र में दुर्गागंज तिराहे से जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़े कूड़े को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रात: 10:30 बजे ग्राम पिपरीस में कुष्ठ रोगियों को फल एवं दवा का वितरण किया जाएगा।

