सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को जीवन में उतारें : सीपी
वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने आचरण और कार्यशैली में आत्मसात करने का संदेश दिया।पुलिस आयुक्त ने कहा कि गांधी जयंती सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से करनी होगी। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण जैसे जीवन मूल्यों को भी पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायी बताया।कार्यक्रम
में गांधीजी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, डीसीपी लाइन्स गौरव बंशवाल, डीसीपी वरुणा राजेश पाण्डेय, डीसीपी यातायात अनिल यादव, डीसीपी मुख्यालय एवं अपराध विनीत भटनागर, एडीसीपी लाइन्स वैभव बांगर, एसीपी लाइन शुभम जैन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

