कौमी एकता के महान दूत थे गांधी
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
बिहारशरीफ में सोहसराय स्थित श्री हिंदी पुस्तकालय में सद्भावना मंच के द्वारा गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। शिक्षाविद् प्रो. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम में गांधीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना भी हुई।

बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सद्भावना मंच (भारत) की ओर से सोहसराय स्थित श्री हिंदी पुस्तकालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनायी गयी। शिक्षाविद् प्रो. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संस्थापक दीपक कुमार ने राष्ट्रीय एकता व आपसी सद्भाव पर जोर दिया। मौके पर सर्वधर्म प्रार्थना हुई। अनिल पासवान ने गांधी को कौमी एकता का महान दूत बताया। ग्रंथी भाई रवि सिंह, राकेश बिहारी शर्मा, पुरुषोत्तम पाण्डेय, सरदार वीर सिंह, रविरंजन कुमार, मोनी कुमारी व अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:गांधी भवन में में मनाई गई जयंती

