गांधी जयंती पर लिया संकल्प, कुष्ठ मुक्त शामली बनाने का आह्वान

हिन्दुस्तान, शामली
share

शामली में महात्मा गांधी की जयंती पर मुक्ति धाम कुष्ठ आश्रम में कार्यक्रम हुआ। कुष्ठ रोगियों को फल और एमसीआर जूते-चप्पल दिए गए। अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और सफाई अभियान चलाया। सीएमओ ने कुष्ठ रोग के उपचार के महत्व पर जोर दिया और कुष्ठ मुक्त भारत का संकल्प लिया।

गांधी जयंती पर लिया संकल्प, कुष्ठ मुक्त शामली बनाने का आह्वान

शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुक्ति धाम कुष्ठ आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुष्ठ रोगियों को फल और एमसीआर जूते-चप्पल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कुष्ठ रोगियों द्वारा अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत करने से हुआ। सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अथर जमील और जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अधिकारियों ने आश्रम परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों को फल एवं विशेष एमसीआर जूते-चप्पल वितरित किए गए।

सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना ने कहा कि कुष्ठ रोगियों की सेवा ही सच्ची मानवता है। कुष्ठ रोग से डरने या इसे छिपाने के बजाय समय पर उपचार कराना जरूरी है। उन्होंने लोगों से कुष्ठ मुक्त शामली और कुष्ठ मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में सहयोग करने की अपील की।डॉ. अथर जमील ने कहा कि समय पर कुष्ठ रोग का उपचार कराने से दिव्यांगता से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुष्ठ रोग की जांच, उपचार और दवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। मौके पर नॉन-मेडिकल सुपरवाइजर आशुतोष शुक्ला, शबी आजम और जावेद खान ने भी विचार रखे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगांधी जयंती पर लिया संकल्प, कुष्ठ मुक्त शामली बनाने का आह्वान