गांधी जयंती पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अर्पित किए पुष्प
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
गांधी जयंती के अवसर पर शाहजहांपुर में जिला पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष ममता यादव ने गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित सभी लोगों ने गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

शाहजहांपुर। गांधी जयंती के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभी ने गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें:गांधी जयंती पर स्टेशन पर मनाया स्वच्छता दिवस


