गांधी के विचारों पर चलने का लिया संकल्प
हिन्दुस्तान, सहरसा
सहरसा के कोसी क्षेत्रीय दिव्यांग आवासीय मध्य विद्यालय पटुआहा में गांधी जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर विद्यालय के अधिकारियों और बच्चों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों की पालना करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशेष शिक्षक और अन्य संकाय सदस्यों ने भाग लिया।

सहरसा। कोसी क्षेत्रीय दिव्यांग आवासीय मध्य विद्यालय पटुआहा में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष सा विद्यालय सचिव मोहन कुमार के उपस्थिति में विद्यालय के विशेष शिक्षक कर्मचारी एवं बच्चों ने गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा गांधी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विशेष शिक्षक उपेंद्र कुमार शाह , शिवराम शर्मा , दयानंद कुमार , मितन कुमार , डोली कुमारी, चेतन प्रसाद, दयानंद शर्मा, सोनू कुमार, अवधेश राम , निर्मला देवी, रजिया परवीन ने भाग लिया ।

