जयंती पर पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन
हिन्दुस्तान, मधेपुरा
घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी। सभी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बापू के जीवन और विचारधारा पर चर्चा की गई और उनकी विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

घैलाढ़। प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती सभी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में मनायी गयी। राष्ट्रपिता बापू की तस्वीर पर माल्यर्पण कर नमन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू के प्रभावशाली व्यक्तित्व की गरिमा एवं उनकी विचार धारा को अगली पीढ़ी तक पहंुचाना हम सभी का दायित्व है। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना हमलोगों का दायित्व बनता है।
ये भी पढ़ें:Gridih News: ग्राम सभा का हुआ आयोजन

