गांधी जयंती पर बोड़ादोरो में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर चक्रधरपुर के बोड़ादोरो में डायमंड बुलेट क्लब द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उद्घाटन किया और स्थानीय युवाओं के लिए इसे भाईचारे और अनुशासन का बढ़ावा देने वाला बताया। पहले मुकाबले में 'जय हो बाघमारा' ने जीत दर्ज की।

गांधी जयंती पर बोड़ादोरो में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
गांधी जयंती पर बोड़ादोरो में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चक्रधरपुर के बोड़ादोरो में डायमंड बुलेट क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रखंड उप प्रमुख विनय प्रधान, मुखिया सोमनाथ कोया और सेलाई मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन मुकाबला रोनी ब्रदर्स और जय हो बाघमारा के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक प्रदर्शन करते हुए 'जय हो बाघमारा' की टीम ने जीत दर्ज की।मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगांधी जयंती पर बोड़ादोरो में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू