गांधी जयंती पर कुष्ठ रोग मुक्त भारत का लिया गया संकल्प

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

अस्पताल में माल्यार्पण कर गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते उपाधीक्षक व अन्य चिकित्सक और कर्मी। कोडरमा, वरीय संवाददाता गांधी जयंती पर जिला कुष्ठ

गांधी जयंती पर कुष्ठ रोग मुक्त भारत का लिया गया संकल्प

कोडरमा, वरीय संवाददाता। गांधी जयंती पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, कोडरमा डॉ. रमण कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके उपरांत उपाधीक्षक डॉ. फरहाना महफूज, मनोचिकित्सक डॉ. रौनक महर्षि, डॉ. रविकांत सहित अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भी महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने की प्रतिज्ञा दिलाई। डॉ. रमण कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना कुष्ठ रोग मुक्त भारत का था।

गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी को उनके इस सपने को साकार करने में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगांधी जयंती पर कुष्ठ रोग मुक्त भारत का लिया गया संकल्प