ऑब्जर्वेशन होम में बच्चों के साथ मनाई गई गांधी जयंती
जमशेदपुर में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का उत्सव ऑब्जर्वेशन होम में बच्चों और स्टाफ के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, फल-मिठाई वितरण और केक कटिंग की गई। सभी ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और गांधी जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
जमशेदपुर। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर ऑब्जर्वेशन होम में बच्चों एवं स्टाफ के साथ गांधी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर योग शिक्षिका पूनम वर्मा, समाजसेवी मनदीप कौर एवं नवराज सिंह के द्वारा बच्चों के बीच फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों के साथ केक कटिंग भी की गई तथा उन्हें महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और अनुशासन के विचारों को अपनाने एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।गांधी जयंती के अवसर पर बच्चों, अधिकारियों, सभी स्टाफ एवं सफाई कर्मियों ने मिलकर स्वच्छता अभियान भी चलाया और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने महात्मा गांधी जी के आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य और अच्छे संस्कारों का संकल्प लिया।

