गांधीजी ने सत्य, अहिंसा का दिया संदेश : भाकपा
मधुबनी में गांधी जयंती पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी और माले सहित अन्य वामपंथी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। सभा का नेतृत्व सीपीआई के जिला सचिव मिथिलेश झा ने किया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश को आज के संदर्भ में प्रासंगिक बताया।

मधुबनी। गांधी जयंती पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी माले और भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमिटी स्टेशन परिसर मधुबनी में सभी वामपंथी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया। सभा का नेतृत्व सीपीआई के जिला सचिव मिथिलेश झा,माले के जिला सचिव धुव्र नारायण कर्ण, सीपीएम राज्य कमिटी सदस्य रामजी यादव ने किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी ने बिना किसी शस्त्र के सत्य व अहिंसा का संदेश दिया। केवल नैतिक शस्त्र और जन आंदोलन के बल पर दुनिया के सबसे बड़ी औपनिवेशिक सत्ता को झुकाया जा सकता है, उनके विचार आज के दौर में उतने ही प्रासंगिक है जितने कि स्वतंत्रता संग्राम के समय में थे,सत्य, अहिंसा और और मानवीय मूल्यों का जीवंत दर्शन है।
वक्ताओं में सीपीआई के मनोज मिश्र, राजश्री किरण,माले के विशमभर कामत सीपीएम के गणपति झा, दिलीप झा, उपेन्द्र यादव, सीपीआई के सूर्य नारायण महतो,अनील सिंह, संतोष कुमार झा, सीपीएम के इन्दु यादव, शंकर कुमार, मनोज महतो, विजय पासवान,राम विलास दास, कैलाश पासवान ,रेखा देवी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया।

