गांव में भ्रमण कर गांधीजी के विचारों का दिया संदेश
गौहनिया,हिन्दुस्तान संवाद।बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज करमा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।इस मौके पर स्कूली बच्चों ने स्वच्छता पर गां

बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज करमा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने स्वच्छता पर गांव में एक रैली निकाली। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर पूरे गांव में भ्रमण किया। उन्होंने गांधीजी के विचारों और स्वच्छता का संदेश दिया। रैली के दौरान बच्चों ने बापू अमर रहें जैसे नारे भी लगाए। इसके बाद विद्यालय के सभागार में गांधी जयंती के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अतिथि व्याख्याता डा गया प्रसाद गुप्त ने कहा कि गांधी और शास्त्री की जीवनशैली में सादगी, अनुशासन और जिम्मेदारी प्रमुख रहे। इसी क्रम में प्रधानाचार्या सबा खान ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा, सत्य और संवाद को सामाजिक बदलाव का आधार बनाया तो लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, कर्तव्य और राष्ट्रहित को अपने सार्वजनिक जीवन की पहचान बनाया।
इस अवसर पर शाहिदा किरमानी, सुमन, विकास, अल्पना पाठक, वसुधा, आफरीदा, फिजा, काजल यादव आदि रहे।


