जमुई: गांधी और शास्त्री जी राष्ट्र रुपी जीवन के दो महान प्रेरणास्रोत: डॉ गौरी शंकर

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर

जमुई: गांधी और शास्त्री जी राष्ट्र रुपी जीवन के दो महान प्रेरणास्रोत: डॉ गौरी शंकर

जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर उनके विचारों की प्रासंगिकता और उपादेयता पर आर. डी. महाविद्यालय अलीगंज जमुई के प्राचार्ज डॉ.गौरी शंकर पासवान ने कहा कि गांधीजी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे, तो लाल बहादुर शास्त्री सादगी व ईमानदारी के प्रतीक थे। गांधी और शास्त्री जी के विचार कल भी प्रासंगिक थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। वे दोनों राष्ट्र रुपी जीवन के दो महान प्रेरणा स्रोत हैं। शास्त्री जी का नारा- 'जय जवान जय किसान' देश रक्षा और हरित क्रांति का सूचक है।

डॉ पासवान ने कहा कि गांधी व शास्त्री जी ने जिस सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी, अनुशासन व राष्ट्र प्रेम की वकालत की थी, आज वही खतरे में पड़ गए हैं। वर्तमान में राष्ट्र से राष्ट्रीयता लुप्त हो रही है, सत्य असत्य का रूप अख्तियार कर लिया है।अहिंसा हिंसा में परिवर्तित हो रहा है। ईमानदारी का जनाजा निकल रहा है, नैतिकता के कवर हट चुके हैं, भ्रष्टाचार शिष्टाचार बनते जा रहा है, स्त्रियां सुरक्षित नहीं हैं। आज सुरक्षा खुद सुरक्षा की मांग कर रही है। देश में हजारों बहुराष्ट्रीय कंपनियां पैर पसार चुकी हैं। मानो ऐसा लगता है कि एक बार फिर देश के भविष्य पर नीलामी और गुलामी का इस्तहार चुका है। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ गांधी और शास्त्री जी के ही नहीं बल्कि देश के हर एक महापुरुषों के विचार एवं आदर्श पुस्तकों में कैद होकर रह गए हैं। क्योंकि हमने उनपर अमल करना छोड़ दिया है। आज समाज के सामने अनेको समस्याएं और चुनौतियां देश से समाधान मांग रही हैं। जैसे - हिंसा, असत्य, सामाजिक आर्थिक असमानता, असहिष्णुता आदी। इसीलिए आज हमें उनके विचारों, आदर्शों को आत्मसात करने तथा बताए मार्गों पर चलने की आवश्यकता है। चुकी उनके विचार आज भी उपादेय हैं

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजमुई: गांधी और शास्त्री जी राष्ट्र रुपी जीवन के दो महान प्रेरणास्रोत: डॉ गौरी शंकर